सीपत पुलिस की शराब पर कार्रवाई : फरहदा में कच्ची महुआ शराब पर रेड, दो गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
12 लीटर अवैध शराब जब्त, करीब 3600 रुपये की बताई गई कीमत; आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर दोनों को जेल भेजा गया
बिलासपुर ACGN:- अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” अभियान के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम फरहदा के दैहानपारा में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 3600 रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद सीपत पुलिस की टीम ने ग्राम फरहदा के दैहानपारा में रेड कार्रवाई की। मौके से रूखमणी भोई पति स्वर्गीय मनोज भोई उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम फरहदा, थाना सीपत तथा अमृत निषाद पिता समारू निषाद उम्र 55 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द बूटापारा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर को पकड़ा गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब विधिवत जब्त की। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। सीपत पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
हमारे द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तहसील ब्लॉक में प्रतिनिधि नियुक्त किया जा रहे हैं इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































