उदयपुर के जंगलों में हाथियों की दस्तक! कहीं 12 तो कहीं 15 हाथियों का दल, ग्रामीणों में बढ़ी चिंता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव सूरजपुर
कुमडेवा-बिच्छलघाटी से लेकर करम कठरा तक हाथियों की मौजूदगी, वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की
सरगुजा ACGN:- जिले के उदयपुर विकासखंड में इन दिनों जंगली हाथियों की सक्रियता से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के अलग-अलग जंगलों में हाथियों के दो दल विचरण करते देखे जाने की जानकारी सामने आई है।
वर्तमान जानकारी के अनुसार करीब 12 हाथियों का दल कुमडेवा-बिच्छलघाटी मुड़ा के पास मौजूद है, जबकि एक अन्य करीब 15 हाथियों का दल उदयपुर के पास करम कठरा जंगल में विचरण कर रहा है।

बताया जा रहा है कि हाथियों की गतिविधियां सायर-तीनखुट्टी से लगे जंगल क्षेत्र में भी देखी जा रही हैं। जंगलों में हाथियों के लगातार आवागमन को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। खासकर जंगल से लगे गांवों के लोगों को रात के समय अनावश्यक रूप से जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों के करीब नहीं पहुंचने की सलाह दी जा रही है।

हाथियों का दल एक स्थान पर लंबे समय तक स्थिर नहीं रहता और भोजन तथा पानी की तलाश में लगातार क्षेत्र बदलता रहता है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए हाथियों की वर्तमान लोकेशन की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। वन विभाग द्वारा हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे जाने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।

वन्य हाथियों के नजदीक जाकर फोटो या वीडियो बनाने, उन्हें घेरने अथवा किसी भी तरह से परेशान करने की कोशिश बेहद खतरनाक हो सकती है। ग्रामीणों से अपील है कि हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जंगल या खेतों की ओर जाने से बचें और किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें।

फिलहाल कुमडेवा-बिच्छलघाटी मुड़ा क्षेत्र और करम कठरा जंगल में हाथियों की मौजूदगी के कारण आसपास के इलाकों में निगरानी और सतर्कता जरूरी बनी हुई है।

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हाथियों की गतिविधियों और वन विभाग की आगामी सूचना से जुड़ी अपडेट को पाठकों तक पहुंचाता रहेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें।
7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































