धरमजयगढ़ बस स्टैंड में कई दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास, व्यापारियों में दहशत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ (धरमजयगढ़), छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
एक ही रात में कई दुकानों को बनाया निशाना, सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे; व्यापारियों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों द्वारा कई दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में हुई इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। राहत की बात यह रही कि अधिकांश दुकानों में चोरी की वारदात नहीं हो सकी, लेकिन ताले तोड़ने के प्रयास ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार बदमाशों ने एक ही रात में कई दुकानों को निशाना बनाया। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग पहले से क्षेत्र की गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था से परिचित थे। व्यापारियों का कहना है कि बदमाशों को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी थी, फिर भी उन्होंने बेखौफ होकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभावित दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिन प्रतिष्ठानों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके।

व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बढ़ सकते हैं। उनका मानना है कि फिलहाल ताले तोड़ने का प्रयास किया गया है, लेकिन यदि आरोपियों पर अंकुश नहीं लगा तो भविष्य में बड़ी चोरी की घटनाएं भी हो सकती हैं। व्यापारियों ने बस स्टैंड क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस शिकायत और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


