नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में सेवा-संकल्प अभियान, बांटे गए दीप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में सेवा-संकल्प अभियान, बांटे गए दीप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

प्रेमनगर मंडल में पार्षदों और सरपंच-सचिवों को दीप वितरण, 17 सितंबर को दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान

सूरजपुर ACGN:- प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के नेतृत्व में प्रेमनगर मंडल में सेवा-संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के समस्त पार्षदों तथा जनपद पंचायत के सभी सरपंच-सचिवों को दीप वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करना बताया गया।
सेवा-संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर की शाम 7 बजे प्रदेशभर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।


दीप वितरण कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ते हुए आगामी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नयन विजय सिरदार, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पूनिया राजवाड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिथिला बंजारा, भाजपा मंडल महामंत्री, मंत्रीगण, भाजपा कार्यकर्ता, नगर पंचायत के पार्षदगण तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार, जनहित के मुद्दे, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य कार्यक्रमों के विज्ञापन, संस्था–संगठन के विज्ञापन हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now