गणेशोत्सव में रायपुर वेस्ट जोन की चौकसी – हर गली में बाइक पेट्रोलिंग, आसमान से ड्रोन की नजर,गणेशोत्सव में पुलिस का दोहरा पहरा!
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
डीसीपी-एडीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी खुद उतरे मैदान में, पंडालों से लेकर बाजार और चौराहों तक सघन निगरानी
रायपुर ACGN:- गणेशोत्सव के दौरान रायपुर शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने वेस्ट जोन में जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी का व्यापक अभियान चलाया। 15 सितंबर की शाम वेस्ट जोन के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष बाइक पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान डीसीपी वेस्ट जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया और एडीसीपी श्री राहुल देव शर्मा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं गश्त में शामिल रहे।
पुलिस की बाइक टीमें उन इलाकों तक पहुंचीं, जहां चार पहिया वाहन आसानी से नहीं जा सकते। पंडालों के पीछे की संकरी गलियां, घनी आबादी वाले मोहल्ले, ठेला-बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही। त्योहार की भीड़ के बीच पुलिस की लगातार मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़क पर उतरे
विशेष पेट्रोलिंग के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त श्री ईशू अग्रवाल और श्री देवांश राठौर भी अपने-अपने क्षेत्रों की बाइक टीमों के साथ मौके पर मौजूद रहे। थाना प्रभारी आजाद चौक श्रीमती अर्चना धुरंधर, थाना प्रभारी सरस्वती नगर श्री पारस पटेल और थाना प्रभारी पुरानी बस्ती श्री विनय सिंह बघेल भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बल के साथ गश्त करते नजर आए।
पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों के साथ सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी, महिलाओं से छेड़छाड़ की आशंका वाले स्थानों और वाहन चोरी की संभावना वाले बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी।

जमीन पर बाइक, आसमान से ड्रोन की नजर
पुलिस ने जमीन पर बाइक पेट्रोलिंग के साथ-साथ प्रमुख पंडालों, बाजारों और व्यस्त चौराहों पर ड्रोन से भी निगरानी की। ड्रोन के जरिए भीड़ की स्थिति और यातायात की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
जहां भीड़ बढ़ने या वाहनों की लंबी कतार बनने की स्थिति सामने आई, वहां पुलिस बल को तत्काल भेजकर यातायात को व्यवस्थित कराया गया। विसर्जन मार्गों पर भी ड्रोन के माध्यम से निगरानी बनाए रखने की व्यवस्था की गई।

चंद सेकंड में सामने आई भीड़ की स्थिति
ड्रोन निगरानी का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले स्थानों की स्थिति को ऊपर से स्पष्ट रूप से देखना और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस बल की तैनाती करना रहा। इससे पंडालों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भीड़ के दबाव तथा यातायात की स्थिति पर तेजी से नजर रखने में पुलिस को मदद मिली।
चार स्तर की सुरक्षा व्यवस्था
गणेशोत्सव के दौरान वेस्ट जोन में वरिष्ठ अधिकारियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी, बड़ी संख्या में पुलिस बल, संकरी गलियों में बाइक पेट्रोलिंग और आसमान से ड्रोन निगरानी के जरिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। पुलिस का कहना है कि पर्व के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने नागरिकों से मांगा सहयोग
रायपुर पुलिस वेस्ट जोन ने गणेश पंडाल समितियों से अपील की है कि वे अपने वॉलंटियर्स की सूची संबंधित थाने में उपलब्ध कराएं। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर देने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
पुलिस का संदेश साफ है, गणेशोत्सव श्रद्धा और उत्सव का पर्व है, इसलिए भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ नागरिकों और पंडाल समितियों की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा
















































