नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महतारी वंदन से हरियाली का संकल्प, कलेक्टर ने महिलाओं संग लगाए पौधे – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महतारी वंदन से हरियाली का संकल्प, कलेक्टर ने महिलाओं संग लगाए पौधे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

डौंडी विकासखंड के पथराटोला आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष पौधरोपण अभियान, लाभार्थी महिलाओं को पौधों के संरक्षण का दिया संदेश

आंगनबाड़ी पहुंचकर कलेक्टर ने बच्चों से की आत्मीय मुलाकात और बांटे फल-चॉकलेट

बालोद ACGN:- जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पथराटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ के तहत विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


कलेक्टर ने महिलाओं से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें बड़े वृक्ष के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक पौधे का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पौधे लगाकर अपनी तस्वीरें लीं और निर्धारित लिंक पर अपलोड कर अभियान के अंतर्गत प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया।

पथराटोला आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई, पोषण और सुविधाओं का लिया जायजा

कलेक्टर श्रीमती  मिश्रा ने डौंडी विकासखंड के ग्राम पथराटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी पढ़ाई, नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली तथा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।


कलेक्टर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चॉकलेट और फल वितरित किए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now