नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प : राजेश अग्रवाल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प : राजेश अग्रवाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लखनपुर के जी.आर.ए. स्कूल, जूनाडीह में पौधारोपण कर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान।

सरगुजा ACGN :- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है और आज लगाया गया एक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर बनता है।

 

मंत्री श्री अग्रवाल सोमवार को सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित जी.आर.ए. स्कूल, जूनाडीह में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के साथ हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की चुनौती को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को जनआंदोलन बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक आवश्यक उसकी नियमित देखभाल करना है, ताकि वह विकसित होकर समाज और प्रकृति की सेवा कर सके।

उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी ताकत है। यदि प्रत्येक विद्यार्थी हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने, अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि हरित वातावरण ही स्वस्थ समाज की पहचान है। वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैव विविधता का संरक्षण, जल स्रोतों का संवर्धन और प्राकृतिक संतुलन भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि आज का सामूहिक प्रयास भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के अंत में श्री राजेश अग्रवाल ने विद्यालय परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण के सशक्त संदेशवाहक बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now