नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 72 घंटे में ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा: भूमि विवाद में दंपति की हत्या कर शव जलाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

72 घंटे में ब्लाइंड डबल मर्डर का खुलासा: भूमि विवाद में दंपति की हत्या कर शव जलाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

धरमजयगढ़ पुलिस ने वैज्ञानिक जांच, एफएसएल टीम और पुलिस डॉग रूबी की मदद से सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा।

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने भूमि विवाद के चलते दंपति की टांगी से हत्या कर शवों एवं घर में आग लगाकर साक्ष्य मिटाने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को ग्राम क्रोंधा निवासी मंगल राठिया (65 वर्ष) एवं उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55 वर्ष) के जले हुए शव उनके घर के भीतर मिले थे। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वैज्ञानिक तरीके से जांच प्रारंभ की गई।


जांच के दौरान घटनास्थल पर मिली हत्या में प्रयुक्त टांगी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी सीधे संदेही श्याम लाल राठिया तक पहुंची। एफएसएल की रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों, ह्यूमन इंटेलिजेंस तथा गहन पूछताछ के आधार पर श्याम लाल राठिया और उसके भाई जीवन लाल राठिया को हिरासत में लिया गया। अलग-अलग पूछताछ में दोनों ने हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2013 में खरीदी गई भूमि को बाद में मूल विक्रेता ने मृतक मंगल राठिया को बेच दिया था। आर्थिक समझौता होने के बावजूद दोनों भाइयों के मन में वर्षों से रंजिश बनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते 14 जुलाई की रात दोनों टांगी लेकर मृतक के घर पहुंचे और पहले मंगल राठिया तथा बाद में उनकी पत्नी पुनाई बाई की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शवों पर कपड़े, सोफा कवर और अन्य सामान डालकर आग लगा दी तथा घर के कमरों में भी आग लगाकर हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त टांगी तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं।


गिरफ्तार आरोपी श्याम लाल राठिया (32 वर्ष) एवं जीवन लाल राठिया (48 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम क्रोंधा, थाना धरमजयगढ़ हैं।
इस मामले के सफल खुलासे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवम कोंगरे, एएसआई मंजु मिश्रा, एएसआई गंगाराम भगत, एएसआई राम संजीवनी वर्मा सहित थाना स्टाफ, एफएसएल टीम और पुलिस डॉग रूबी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि भूमि विवाद या आपसी रंजिश का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। क्षणिक आवेश में किया गया अपराध न केवल निर्दोषों की जान लेता है, बल्कि आरोपी और उसके पूरे परिवार का भविष्य भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक विवेचना और सशक्त पुलिसिंग के सामने अपराधी अधिक समय तक बच नहीं सकते।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now