नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ को देश का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने पर जोर, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ को देश का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने पर जोर, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- सौरभ साहू

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, पर्यटन अधोसंरचना और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की प्रगति का लिया विस्तृत जायजा

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को नई गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को मंत्रालय में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पर्यटन विकास परियोजनाओं, अधोसंरचना निर्माण, प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदेश में संचालित पर्यटन परियोजनाओं, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, अधोसंरचना विकास, विभाग की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं संस्कृति विभाग की ओर से प्रदेश की लोककला, लोक कलाकारों के संरक्षण, सांस्कृतिक आयोजनों, पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता, गति और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश को नई पहचान मिल सके।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, जनजातीय संस्कृति और समृद्ध लोक परंपराओं से परिपूर्ण राज्य है। इन विशेषताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रचारित करने की आवश्यकता है। इसके लिए विभाग को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए प्राकृतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को विकसित करना होगा।

मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतर आवास, स्वच्छता, यातायात, सूचना केंद्र, मार्गदर्शन, सुरक्षा और अन्य आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाए, जिससे पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण अनुभव प्राप्त हो और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले।

उन्होंने संस्कृति विभाग को भी निर्देशित किया कि प्रदेश की लोककलाओं, लोक कलाकारों, सांस्कृतिक धरोहरों, संग्रहालयों और सांस्कृतिक संस्थानों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी योजनाएं संचालित की जाएं। साथ ही ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिनसे नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सके और प्रदेश की समृद्ध परंपराओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो।

बैठक में मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक योजना की प्रगति की लगातार समीक्षा करने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि मजबूत पर्यटन अधोसंरचना, उत्कृष्ट पर्यटक सुविधाओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रभावी संरक्षण के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों में स्थापित किया जा सकता है।

बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की अवर सचिव श्रीमती रुचि शर्मा, पर्यटन मंडल की उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश के पर्यटन विकास को गति देने, नई परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now