नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लायंस क्लब का स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लायंस क्लब का स्थापना दिवस एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जूनागढ़, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- चम्पक अग्रवाल

टिटिलागढ़ में आयोजित समारोह में विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति, सेवा कार्यों के लिए पूर्व अध्यक्ष का सम्मान

जूनागढ़ ACGN:- टिटिलागढ़ के स्थानीय गोविंदा बाटिका परिसर में लायंस क्लब का स्थापना दिवस समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विधायक नवीन जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में उप जिलापाल पद्मनाभ सामंतराय, एसडीपीओ यशवंत नारायण प्रधानी तथा जिला कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बीते एक वर्ष में 172 सेवा कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित करने पर उनकी सराहना की गई। अतिथियों ने क्लब की सामाजिक सेवाओं की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्यों को इसी समर्पण के साथ जारी रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। मनीष गुप्ता को अध्यक्ष, एमडी आवास खान को सचिव तथा श्रीराम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं लियो क्लब के लिए श्रीतम साहू को अध्यक्ष, शंकर को प्रधान संपादक तथा सुब्रत साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। एमजेएफ श्री यमुना प्रसाद गोयल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में पूर्व अध्यक्ष दीपक साहू, बिंदु साहू, दीपक पृष्टि, शंभू प्रसाद गोयल, राकेश जैन, संतोष मोहंती, लिंगराज साहू, शैलेश गोयल, संजय नायक, सजन कमानी सहित लायंस एवं लियो क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन समाजसेवा के संकल्प और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संदेश के साथ हुआ।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now