नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नेपाल आपदा: 9 छत्तीसगढ़वासियों की जानकारी मिली, 2 अब भी लापता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नेपाल आपदा: 9 छत्तीसगढ़वासियों की जानकारी मिली, 2 अब भी लापता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर सरकार की निगरानी तेज, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे; दो परिवारों से हुआ संपर्क

रायपुर ACGN:- नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां मौजूद प्रदेशवासियों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार नेपाल में गए छत्तीसगढ़ के नागरिकों की लगातार जानकारी जुटा रही है और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए हुए है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से जुड़े 9 नागरिकों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है। इनमें दो नागरिकों के परिजनों से संपर्क स्थापित हो चुका है। वहीं रायपुर के पांच नागरिक सुरक्षित हैं और वापस लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं। दूसरी ओर बिलासपुर और सरगुजा से जुड़े दो नागरिकों के अब भी लापता होने की सूचना है।
मोनिका यादव के परिजनों से संपर्क, मंजू राय चौधरी की भी जानकारी मिली
रायपुर के महादेव घाट निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त को नेपाल गई थीं। नेपाल में बाढ़ के बाद उनसे संपर्क टूटने और उनके लापता होने की सूचना सामने आई थी। प्रशासन के अनुसार मोनिका यादव के परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया है। उनकी स्थिति को लेकर संबंधित स्तर पर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
इसी तरह बिलासपुर निवासी 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गई थीं। उनके संबंध में भी परिजनों से संपर्क स्थापित हो चुका है। प्रशासन उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन करते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक समन्वय कर रहा है।
       प्रियंका चौधरी और डॉ. मीना गुप्ता की तलाश जारी
बिलासपुर निवासी 39 वर्षीय प्रियंका चौधरी के नेपाल में लापता होने की सूचना है। वे फिनलैंड की नागरिक हैं। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर प्रशासन संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षित तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं सुरगुजा निवासी डॉ. मीना गुप्ता, जो यूनाइटेड किंगडम की नागरिक हैं, के भी नेपाल में लापता होने की सूचना है। उनका अंतिम ज्ञात स्थान रसुवागढ़ी इमिग्रेशन कार्यालय, नेपाल-चीन सीमा बताया गया है। उनकी स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है।
रायपुर के पांच नागरिक सुरक्षित, वापसी के लिए रवाना
रायपुर के माना क्षेत्र के दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। पांचों नागरिक 21 अगस्त को नेपाल गए थे। अब वे सुरक्षित रायपुर लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं।
परिजनों को जानकारी देने के साथ सरकार की नजर हर अपडेट पर
नेपाल में प्राकृतिक आपदा की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के माध्यम से नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों के संबंध में सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। साथ ही नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी लगातार समन्वय किया जा रहा है।
सरकार की कोशिश है कि आपदा की स्थिति में किसी भी छत्तीसगढ़वासी की जानकारी सामने आने पर उसके परिजनों तक तत्काल सूचना पहुंचाई जा सके और जरूरत पड़ने पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
राज्य सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल गए छत्तीसगढ़ के किसी नागरिक के संबंध में कोई जानकारी होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों और उनके परिवारों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास जारी हैं।
हेल्पलाइन: टोल फ्री 1070 | कंट्रोल रूम: 0771-2223471

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now