सरोना शराब दुकान में लाखों की चोरी का खुलासा, राजस्थान के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
15 दिन तक सीसीटीवी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस को मिली सफलता, 15.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के थाना आमानाका क्षेत्र अंतर्गत सरोना स्थित कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट रायपुर एवं थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान के चार अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शराब दुकान के लॉकर में रखी बिक्री राशि 7 लाख 5 हजार 580 रुपये सहित शराब और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर लिया था। मामले में पुलिस ने लगातार 15 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के माध्यम से जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शुभम चक्रधारी ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सरोना रिंग रोड स्थित कम्पोजिट विदेशी शराब दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। 14 जून 2026 को सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर लॉकर गायब मिला, जिसमें 13 जून की बिक्री राशि रखी हुई थी। इसके अलावा दुकान से शराब और सीसीटीवी डीवीआर भी चोरी कर लिया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा आरोपियों की गतिविधियों का विश्लेषण किया।
जांच के दौरान आरोपियों की पहचान राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर लगातार कैंप करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी ने पहले रायपुर आकर शराब दुकान की रेकी की थी और बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। सभी आरोपी चारपहिया वाहन से रायपुर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर राजस्थान फरार हो गए थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 लाख रुपये नगद राशि, घटना में प्रयुक्त एक्सएल-6 चारपहिया वाहन, चार मोबाइल सहित कुल लगभग 15 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी —
पवन कुमार पाटीकर पिता मोगजी पाटीकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सावड़िया, थाना गढ़ी, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)।
प्रकाश मईडा पिता भोगजी मईडा, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पानी वाला गढ़, थाना सदर, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)।
सुनील चरपोटा पिता छगन चरपोटा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम निशला घंटाला, थाना कोतवाली, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)।
राम सिंह पिता कालूराम, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम सेवना, थाना कोतवाली, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और इनके विरुद्ध राजस्थान के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, नारकोटिक एक्ट एवं मारपीट जैसे अपराध दर्ज हैं।
मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


