नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ईद जुलूस के बाद डीजे का शोर पड़ा भारी, तीन पहुंचे जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ईद जुलूस के बाद डीजे का शोर पड़ा भारी, तीन पहुंचे जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर

बिना अनुमति और तय समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई, विवाद और मारपीट पर आमादा युवकों पर भी पुलिस ने कसा शिकंजा

रायपुर ACGN:- ईद के अवसर पर आयोजित जुलूस के दौरान और उसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोलबाजार पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान निर्धारित नियमों की अनदेखी कर तेज आवाज में डीजे बजाने और विवाद एवं हुज्जतबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। डीजे वाहन जब्त करने के साथ दो लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि विवाद और मारपीट पर आमादा एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
         जुलूस खत्म, लेकिन डीजे का शोर नहीं थमा
26 अगस्त को जवाहर मार्केट के सामने विवाद और झगड़े की सूचना मिलने पर गोलबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान चुन्नम लाल साहू और सुनील निर्मलकर द्वारा डीजे एवं लाइट का संचालन किया जाना पाया गया। पुलिस के अनुसार जुलूस समाप्त होने के बाद भी निर्धारित समय-सीमा और नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।
पुलिस द्वारा दोनों को समझाइश देने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोप है कि दोनों हुज्जतबाजी करते हुए विवाद और मारपीट पर आमादा हो गए। इसके बाद पुलिस ने डीजे वाहन को जब्त करते हुए छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 3 एवं 5 के तहत कार्रवाई की।


      डीजे संचालक और ड्राइवर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए चुन्नम लाल साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम देवादा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव और सुनील निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बैगाटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव के विरुद्ध धारा 170/126/135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
दोनों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, कोतवाली मध्य जोन कमिश्नरेट रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


       सड़क पर हुज्जतबाजी करना युवक को पड़ा भारी
इसी दिन दूसरी घटना में बरखा कलेक्शन के सामने मालवीय रोड पर विवाद, लड़ाई-झगड़े और हुज्जतबाजी की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। जांच में शेख फैजान, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजातालाब, नूरानी चौक, थाना सिविल लाइन, रायपुर द्वारा आम लोगों से गाली-गलौज करने की बात सामने आई।
स्थानीय लोगों द्वारा मना करने पर वह कथित रूप से उत्तेजित होकर मारपीट पर आमादा हो गया। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन शांति भंग होने और संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ मौजूद दो नाबालिगों को उनके परिजनों को बुलाकर समझाइश देने के बाद छोड़ दिया गया।
शेख फैजान के विरुद्ध भी धारा 170/126/135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
        त्योहार में उल्लंघन पर पुलिस का सख्त संदेश
मध्य जोन रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आयोजकों और डीजे संचालकों से अपील की है कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान अनुमति, निर्धारित समय-सीमा और ध्वनि मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम या जुलूस समाप्त होने के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाना, सार्वजनिक स्थान पर हुज्जतबाजी करना अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now