नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नेपाल की बाढ़ में अपनों की तलाश? रायपुर प्रशासन ने खोला मदद का रास्ता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नेपाल की बाढ़ में अपनों की तलाश? रायपुर प्रशासन ने खोला मदद का रास्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
नेपाल की बाढ़ में अपनों की तलाश? रायपुर प्रशासन ने खोला मदद का रास्ता
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
उप-शीर्षक : नेपाल में फंसे, लापता या प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने की अपील
रायपुर ACGN:- नेपाल में बुधवार सुबह आई भीषण बाढ़ के बाद रायपुर जिला प्रशासन ने प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए पहल शुरू की है। प्रशासन ने अपील की है कि नेपाल में फंसे, लापता अथवा बाढ़ से प्रभावित रायपुर जिले सहित छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के नागरिकों के संबंध में उनके परिजनों या परिचितों को कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
                दो नंबरों पर दें अपनों की जानकारी
रायपुर जिला प्रशासन ने नेपाल बाढ़ आपदा कंट्रोल रूम के लिए 9977222564 और 9977222574 नंबर जारी किए हैं। प्रशासन ने कहा है कि नेपाल में रह रहे या वहां किसी कारण से फंसे अपने परिजनों, रिश्तेदारों अथवा परिचितों की जानकारी इन नंबरों पर कॉल करके दी जा सकती है।
        संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर मिलेगी मदद
प्रशासन के अनुसार प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित एजेंसियों एवं अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा और प्रभावित नागरिकों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आपदा की इस घड़ी में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके किसी अपने के नेपाल में प्रभावित होने की जानकारी है, तो उसे तत्काल साझा करें, ताकि समय रहते आवश्यक मदद पहुंचाने की कार्रवाई की जा सके।
जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों के साथ प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now