उड़ीसा से गांजा लेकर जा रहा उत्तर प्रदेश का अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 10.710 किलो गांजा जब्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
एंटी क्राइम यूनिट, एएनटीएफ एवं गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से 5.45 लाख रुपये का मशरूका बरामद
रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से 10.710 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 30 जून 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत राजपूताना होटल के सामने हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति बैग में गांजा रखकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक कुमार निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे बैग से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.710 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 35 हजार 500 रुपये तथा एक मोबाइल फोन जब्त किया है। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 5 लाख 45 हजार 500 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने गांजा उड़ीसा से लाकर मेरठ ले जाना बताया है। पुलिस अब आरोपी से गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसमें जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जा सके।
आरोपी के विरुद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 201/26 के तहत धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी —
अभिषेक कुमार पिता सोनू कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी मैनापुठ्ठी शिव मंदिर के पास, थाना सरूरपुर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


