नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व निकेतन में वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व निकेतन में वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी

वन महोत्सव सप्ताह के तहत बुजुर्ग निवासियों और समाजसेवियों ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

गंजाम ACGN:- डुरा ग्राम के निकट रामचंद्रपुर स्थित विश्व निकेतन जरा निवास परिसर में वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आश्रम परिसर में विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती संगीता पानी एवं उमा शंकर पानी की 73वीं शादी की सालगिरह भी निवासियों एवं अतिथियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। वन महोत्सव सप्ताह के प्रथम दिवस के कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुशांत सावत की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में वृक्षारोपण अभियान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग निवासियों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और प्रकृति संरक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे। उपस्थित लोगों ने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी हैं।


कार्यक्रम में ब्रह्म नगर-ज्योति नगर वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष हीन बेहेरा, संपादक सुरेंद्र पाढ़ी, महिला सदस्य स्वाधीना पात्र, जम्बूबती गौड़, गीता रानी पटनायक, भास्कर दैरा, पंचानन गौड़, निरंजन मोहंती सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वहीं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर सीमांचल दास, संपादक जी. शिवराम रेड्डी, वरिष्ठ सदस्य मुरली मोहन आचार्य, पूर्ण चंद्र परिछा, विजय आचार्य, गिरिधर पानी, सुकांति आचार्य, सुषमा त्रिपाठी एवं सुरमा सतपथी सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम में प्रदीप कुमार पानीग्रही, नवीन बेवर्ता, ममता बेवर्ता, सुप्रभा परिछा, सुजाता आचार्य एवं सुनंदा पाणिग्राही सहित कई लोग मौजूद रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और बुजुर्गों के सम्मान का सुंदर संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now