नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देवस्नान पूर्णिमा पर सीडब्ल्यूडीएस की सेवा भावना बनी मिसाल, हजारों श्रद्धालुओं को मिली राहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

देवस्नान पूर्णिमा पर सीडब्ल्यूडीएस की सेवा भावना बनी मिसाल, हजारों श्रद्धालुओं को मिली राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पुरी, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

150 स्वयंसेवकों ने पेयजल, प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं से श्रद्धालुओं की सेवा कर दिया मानवता का संदेश

पुरी ACGN:- भगवान श्री जगन्नाथ की पावन नगरी पुरी में देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट सोसाइटी (CWDS), ओडिशा द्वारा विशाल सामाजिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं ओडिशा राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी के पूर्व सचिव मेजर डॉ. कल्पन दास के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा शिविर में हजारों श्रद्धालुओं को राहत और सहायता प्रदान की गई।
देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीषण गर्मी को देखते हुए सीडब्ल्यूडीएस के लगभग 150 स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को पेयजल, मट्ठा, नींबू पानी, ग्लूकोज युक्त पानी और ओआरएस घोल वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई।


सिंहद्वार (लायन गेट) के समीप तैनात स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई। लू और गर्मी से बचाव के लिए पानी का छिड़काव किया गया तथा वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन में सहयोग प्रदान किया गया।
इस सेवा अभियान में सीडब्ल्यूडीएस के कोषाध्यक्ष हरिपद दास, डॉ. बिकाश प्रसाद, डॉ. लोकनाथ साहू, फर्स्ट एड लीड लेक्चरर आशीष राठौड़, राम नारायण दास, कमलकांत दास, बनामाली मेहर, गोपेश पांडा, संजीब दास, तपन बेहरा, अमन ज्योति प्रकाश, अनभ ज्योति प्रकाश, जगन्नाथ पात्र, शुभश्री राउत, दिनेश पात्र, शिव प्रसाद, दीपक, दीपक प्रधान, पिंकू पात्र सहित ओडिशा के विभिन्न जिलों से आए अनेक स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आयोजनों में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना सबसे बड़ा धर्म है। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए सीडब्ल्यूडीएस द्वारा किया गया यह प्रयास देवस्नान पूर्णिमा के अवसर पर निःस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now