नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिष ढाबे में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिष ढाबे में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संचालक समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

संयुक्त पुलिस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में शराब, नकदी, मोबाइल और बटनदार चाकू जब्त

रायपुर ACGN:- रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोबरानवापारा क्षेत्र के ग्राम कुर्रा स्थित महिष ढाबा में छापेमारी कर ढाबा संचालक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, शराब बिक्री की नकदी, मोबाइल फोन तथा एक बटनदार चाकू बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना गोबरानवापारा क्षेत्र के ग्राम कुर्रा स्थित महिष ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है तथा लोगों को शराब पिलाने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नवा रायपुर तुलसी लेकाम, थाना प्रभारी गोबरानवापारा तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन कर ढाबे में दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि ढाबा संचालक टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी और उसके सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी तथा ग्राहकों को वहीं बैठाकर शराब सेवन कराया जा रहा था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने 44 अध्धी देशी मसाला शराब, 1 पौवा देशी मसाला शराब, शराब बिक्री से प्राप्त 25 हजार 60 रुपये नकद, एक लोहे का धारदार बटनदार चाकू तथा घटना से संबंधित 5 मोबाइल फोन बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान ढाबा संचालक से शराब बिक्री और बरामद चाकू के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


थाना गोबरानवापारा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/2026 के तहत धारा 34(2), 36(क) आबकारी अधिनियम, 25 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी :-
टूम्मन उर्फ लल्ला सोनवानी (30 वर्ष), निवासी सतनामीपारा, गोबरानवापारा।
भरत डहरिया (20 वर्ष), निवासी सतनामीपारा, गोबरानवापारा।
विक्की कुर्रे (30 वर्ष), निवासी सतनामीपारा, गोबरानवापारा।
धीरज बघेल (26 वर्ष), निवासी सतनामीपारा, गोबरानवापारा।
अजय साहू (48 वर्ष), निवासी सतनामीपारा, गोबरानवापारा।
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब कारोबार और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर- हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now