भाजपा प्रशिक्षण महाभियान 2026 का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्र निर्माण और संगठन विस्तार का संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली और जनसेवा पर हुआ विस्तृत मंथन
कोरबा ACGN:- भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का समापन उत्साह और वैचारिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद वंदे मातरम् एवं वर्ग गीत के माध्यम से प्रशिक्षण सत्रों का शुभारंभ किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रवाद एवं जनसेवा जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन दिया। उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता अनिल केसरवानी ने “प्रशिक्षण वर्ग का महत्व एवं विचार परिवार” विषय पर संगठन की वैचारिक मजबूती पर प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की।
अगले सत्र में भूपेंद्र सवन्नी ने “कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं दायित्व” पर कार्यकर्ताओं को अनुशासन और सेवा भाव का संदेश दिया। वहीं “देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर रामकुमार भट्ट ने सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिस्थितियों पर विचार रखे।
“छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर” विषय पर अभिषेक शुक्ला ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने पर जोर दिया। इसके बाद “एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” विषय पर प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अवधेश जैन ने भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्य पद्धति विषय पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने संगठन की रणनीति, अनुशासन और जनसंपर्क अभियान पर प्रकाश डाला। मीडिया प्रबंधन एवं संवाद सत्र में सुशांत शुक्ला तथा बूथ प्रबंधन सत्र में सुनील पिल्लई ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
पूरे प्रशिक्षण महाभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। समापन अवसर पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






