राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कोरबा में कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेताओं ने बताई उनकी दूरदर्शी उपलब्धियां
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया गया नमन, पंचायती राज, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी क्रांति को बताया उनकी बड़ी देन
कोरबा ACGN:- भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और तकनीकी क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के प्रबल समर्थक थे और वे चाहते थे कि गांवों की पंचायतों को निर्णय लेने का वास्तविक अधिकार मिले।

पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच और आत्मविश्वास से भरे नेता थे, जिन्होंने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा और देश में कंप्यूटर व दूरसंचार क्रांति की नींव रखी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि राजीव गांधी ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर विशेष जोर दिया था। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों का उद्देश्य भारत को विकासशील देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करना था।
प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्राम विकास, संचार क्रांति और सामाजिक उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू कीं, जिनका लाभ आज आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज हर हाथ में मोबाइल उनकी सोच का परिणाम है।
नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि राजीव गांधी ने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, जिससे युवाओं को लोकतंत्र में भागीदारी का अवसर मिला।
कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी राजीव गांधी के जीवन, योगदान और उनके सपनों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और “राजीव गांधी अमर रहें” के नारों के साथ हुई। इस अवसर पर आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में शपथ लेकर सभी ने हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































