नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीषण गर्मी में राहत के लिए कटक मारवाड़ी समाज ने लगाया प्याऊ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भीषण गर्मी में राहत के लिए कटक मारवाड़ी समाज ने लगाया प्याऊ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कटक, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

सत्यनारायण मंदिर के पास शुरू हुआ सेवा शिविर, पहले दिन ही हजारों लोगों को शीतल पेय और लस्सी का वितरण

कटक शहर में बढ़ती गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कटक मारवाड़ी समाज द्वारा नया सड़क स्थित सत्यनारायण मंदिर के पास प्याऊ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस सेवा शिविर का उद्घाटन कटक मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया। उद्घाटन अवसर पर लोगों को शीतल पेयजल, मीठी दही लस्सी और रोज लस्सी के लगभग साढ़े तीन हजार ग्लास वितरित किए गए, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिली।
समाज द्वारा संचालित यह प्याऊ शिविर आगामी कम से कम दो माह तक निरंतर सेवा प्रदान करेगा। इस दौरान गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रतिदिन शीतल पेयजल के साथ-साथ दही पानी, दही लस्सी, शरबत, नींबू पानी, आम का पना, बेल का शरबत और तरबूज जैसे ठंडक पहुंचाने वाले पेय पदार्थों का वितरण किया जाएगा।


इस अवसर पर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि कटक मारवाड़ी समाज हमेशा से जमीनी स्तर पर समाजहित के विभिन्न सेवा प्रकल्पों में सक्रिय रहा है और आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा। उन्होंने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, समाज की मातृशक्ति और युवाशक्ति से अपील की कि वे नियमित रूप से प्याऊ स्थल पर उपस्थित रहकर जनहित में अपनी सेवा दें और इस पुनीत कार्य को सफल बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान कटक मारवाड़ी समाज के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल, अविनाश खेमका, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार जालान, दिनेश जोशी, पवन चौधरी, सज्जन बर्मा, गोबिंद पंसारिया, भूतपूर्व अध्यक्ष किसान मोदी तथा कार्यकारिणी सदस्य अशोक चौबे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now