उद्योग मंत्री श्री देवांगन के पुत्र रजनीश देवांगन ने सादगी से मनाया जन्मदिन, मंदिर में की पूजा अर्चना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सक्ती हादसे में घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य लाभ की कामना, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर लिया आशीर्वाद
कोरबा। लखन लाल देवांगन के पुत्र रजनीश देवांगन ने बुधवार को अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कोरबा स्थित माँ सर्वमंगला मंदिर में दर्शन कर सक्ती औद्योगिक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


बुधवार सुबह रजनीश देवांगन के साथ पार्षद नरेंद्र देवांगन, रामकुमार राठौर, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पार्षद वर्षा वैष्णव, दिनेश वैष्णव, पुनीराम साहू, मिलाप बरेठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचे। सभी ने मिलकर विशेष पूजा-अर्चना कर सक्ती में हुए औद्योगिक हादसे में घायल श्रमिकों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इसके बाद रजनीश देवांगन और उनके साथियों ने शहर के वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल वितरित किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के अवसर के रूप में मनाना अधिक सार्थक होता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और समाज सेवा के इस भाव की सराहना की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


