बलांगीर जोन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी घोषित, प्रकाश गोयल उपाध्यक्ष और अनिल मोदी बने सचिव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
संगठन विस्तार और क्षेत्रीय गतिविधियों को मजबूती देने की दिशा में नई जिम्मेदारियों का हुआ ऐलान
बलांगीर। उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संगठन के विस्तार और क्षेत्रीय गतिविधियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बलांगीर जोन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस जोन के अंतर्गत बलांगीर, बिंका, लोइसिंघा, सोनपुर, सैंतला, टिटलागढ़, तरभा और तुसरा सहित टिटलागढ़ महिला शाखा को शामिल किया गया है।
सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, महासचिव किशन लाल अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष सीए दीपक गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जोन स्तर पर प्रमुख पदों की घोषणा की गई है। इसके तहत टिटलागढ़ के प्रकाश गोयल को बलांगीर जोन का उपाध्यक्ष और बलांगीर के अनिल मोदी को जोन सचिव नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जोन के सभी क्षेत्रों में संगठन की पहुंच को मजबूत करना तथा समाज के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
इस घोषणा के बाद टिटलागढ़ और बलांगीर क्षेत्र के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर संजय अग्रवाल (अन्नू), महासचिव गजानन अग्रवाल, प्रांतीय मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल सहित मारवाड़ी समाज के सदस्यों और पंचसखा टीम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






