अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर ठगी करने वाला साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 1.50 लाख रुपये की ठगी, तोरवा पुलिस ने नोएडा से आरोपी को दबोचा
देश में बढ़ते इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में साइबर अपराधियों द्वारा नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर आम लोगों को अपने जाल में फंसाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में थाना तोरवा पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 अगस्त 2025 की रात लगभग 9:56 बजे मोबाइल नंबर 9174365886, 8750595306 और 9580063062 के धारकों द्वारा उसे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी गई और भय का माहौल बनाकर यूपीआई के माध्यम से कुल 1 लाख 50 हजार 400 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले की शिकायत मिलने पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 479/2025 धारा 318(4) बीएनएस और 66 डी आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मामले की गंभीरता से जांच करते हुए प्रार्थी के बैंक खाते और यूपीआई ट्रांजैक्शन की बारीकी से जांच की गई। साइबर सेल की मदद से संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई गई, जिससे आरोपियों का लोकेशन नोएडा उत्तर प्रदेश में होना पाया गया। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा और दिल्ली रवाना किया गया।
स्थानीय पुलिस की सहायता से गिरोह के मुख्य आरोपी गुरजीत कुमार पिता सोमप्रकाश उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम फरीदपुर (सधीरन) थाना हल्दौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, वर्तमान पता ई-168 सेक्टर 07 फेस-01 नोएडा उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में अपराध के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 22 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए 25 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति से बातचीत या वीडियो कॉल करते समय सतर्क रहें और इस प्रकार की ब्लैकमेलिंग या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






