नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनरेशन कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच एमओयू, 2700 कर्मचारियों को मिलेगा 3 करोड़ तक का कवरेज – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनरेशन कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच एमओयू, 2700 कर्मचारियों को मिलेगा 3 करोड़ तक का कवरेज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सैलरी पैकेज के साथ बीमा और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का मिलेगा लाभ
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बीच आज एक महत्वपूर्ण एमओयू (अनुबंध करार) किया गया। इस समझौते के तहत कंपनी के नियमित कर्मचारियों को सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाएं और अधिक बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा।
एमओयू पर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के.कटियार और बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी दिवाकर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कटियार ने इसे कंपनी और कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


बताया गया कि जनरेशन कंपनी मुख्यालय के साथ-साथ  ताप विद्युत संयंत्र: हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व, अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र, मड़वा में कार्यरत लगभग 2700 अधिकारी और कर्मचारियों को इस अनुबंध का सीधा लाभ मिलेगा।
कंपनी द्वारा विद्युतकर्मियों के लिए विशेष बैंकिंग पैकेज तैयार करने का अनुरोध किया गया था, ताकि कर्मचारियों को एक ही बैंक में किफायती और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों को भी इसी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
जनरेशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक  संदीप मोदी ने बताया कि इस पैकेज में कर्मचारियों को 12 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। वहीं दुर्घटना और विमान दुर्घटना की स्थिति में 1 से 2 करोड़ रुपये तक का कवरेज दिया जाएगा। इसके अलावा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक छूट, कम ब्याज दर पर विभिन्न प्रकार के ऋण और लॉकर रेंट में भी विशेष रियायतें दी जाएंगी।
इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को अपना वेतन खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में खुलवाना होगा।
इस अवसर पर जनरेशन कंपनी की महाप्रबंधक और बैंक अधिकारी:नंदिनी भट्टाचार्य, अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त), सौमित्र दुबे, अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त), ए. के. चंद्राकर, उप महाप्रबंधक (वित्त), अजय शर्मा, उप महाप्रबंधक (वित्त), पंकज, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now