नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा बरामद, एक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संजय मार्केट से चोरी एक्टिवा बरामद, एक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


सशक्त ऐप की मदद से खुला वाहन चोरी का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर स्कूटी बरामद की


रायगढ़ ACGN:- थाना रायगढ़ में वाहन चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद कर ली है।
मामले की जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश अग्रवाल ने थाना  थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 मार्च को पुराना शनिदेव मंदिर के पीछे सुलभ शौचालय के पास खड़ी होंडा एक्टिवा क्रमांक CG 13 Y 8208 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। प्रार्थी ने बताया कि स्कूटी उसके भाई मनोज कुमार अग्रवाल के नाम से पंजीकृत है और वह संजय कॉम्प्लेक्स स्थित अपनी दुकान गया था, वापस लौटने पर वाहन गायब मिला।


रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 105/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान थाना  चक्रधर नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को दो संदिग्ध युवक एक सफेद रंग की स्कूटी के साथ मिले।
पूछताछ के दौरान दोनों युवक स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कर रहे थे। संदेह होने पर वाहन को  सशक्त ऐप में चेक किया गया, जहां यह वाहन चोरी का निकला। इसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
कोतवाली पुलिस ने संदेही मनोज भारती और एक किशोर बालक से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने स्कूटी चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी (कीमत लगभग 15 हजार रुपये) बरामद कर ली।
प्रकरण में पुलिस ने आरोपी मनोज भारती (19 वर्ष) निवासी प्रेमनगर थाना चक्रधरनगर, रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी सहित संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now