नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन प्रहार” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 15 लाख की अवैध कबाड़ संपत्ति जप्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन प्रहार” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 15 लाख की अवैध कबाड़ संपत्ति जप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

एक ही दिन 8 कार्रवाई में 134 टन स्क्रैप, 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जब्त, मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल भी बरामद

रायगढ़ ACGN:- जिले में चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस ने एक ही दिन में 8 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन से लगभग 134 टन स्क्रैप जब्त किया।


पुलिस के अनुसार जब्त कबाड़ की कीमत लगभग 50 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि जब्त वाहनों की कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि विभिन्न स्थानों से चोरी या अवैध रूप से एकत्रित कबाड़ को वाहनों के माध्यम से स्थानीय औद्योगिक क्षेत्रों में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना  पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की।


कार्रवाई के दौरान 6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को रोककर जांच की गई, जिनमें लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था। वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वाहनों सहित स्क्रैप को जप्त कर लिया गया।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) सहित संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।


इसके अलावा पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में छापेमारी कर प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी को पकड़ा, जिसके पास से 43 बोरियों में करीब 1290 किलो मैग्नीज मेटल और 57 बोरियों में लगभग 2 टन 280 किलो पाईलेट लोहे की गोलियां बरामद की गईं। इनकी कुल कीमत करीब 76 हजार 560 रुपये बताई गई है। संदेही द्वारा इनके खरीद-बिक्री संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सामग्री को जप्त कर कार्रवाई की गई।


एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की कड़ी नजर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now