41 टन लोहे का एंगल लेकर फरार हेल्पर नाकेबंदी में पकड़ा, 60 लाख की संपत्ति बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायगढ़–सक्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, ट्रेलर चोरी का त्वरित खुलासा
रायगढ़ ACGN:- जिले में ट्रेलर सहित 41 टन लोहे का एंगल चोरी कर फरार हुए हेल्पर को रायगढ़ और सक्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने चोरी हुए ट्रेलर सहित लगभग 60 लाख रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना कोतरा रोड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को ट्रेलर चालक धरमराज जाट निवासी अजमेर (राजस्थान) ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका ट्रेलर क्रमांक RJ 48 GA 3147, जिसमें लगभग 41 टन लोहे का एंगल लोड था, जिंदल गेट के बाहर खड़ा था। उसी दौरान ट्रेलर में हेल्पर के रूप में काम कर रहा 17 वर्षीय किशोर वाहन लेकर फरार हो गया। ट्रेलर की कीमत लगभग 40 लाख रुपये और उसमें लोड लोहे के एंगल की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई, इस प्रकार कुल 60 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले में तत्काल नाकेबंदी के निर्देश दिए और सीमावर्ती जिलों को भी सूचना भेजी गई। इसी दौरान जिला शक्ति के टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस ने संदिग्ध ट्रेलर को रोककर जांच की और इसकी जानकारी कोतरारोड़ पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और आरोपी को हिरासत में लेकर ट्रेलर सहित लोहे का एंगल जप्त कर लिया। पूछताछ में किशोर ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल संप्रेक्षण गृह (Juvenile Justice Board) के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर पुलिस की कड़ी नजर है और चोरी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पूरी कार्रवाई में थाना कोतरारोड़ पुलिस और जिला सक्ती के यातायात स्टाफ की अहम भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
📞 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


