नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसपी विजय पाण्डेय कल अमोरा में करेंगे महिला कमाण्डो का गठन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एसपी विजय पाण्डेय कल अमोरा में करेंगे महिला कमाण्डो का गठन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 981711, 9303 948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चाम्पा – जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमोरा (महन्त) में जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (आईपीएस) कल 07 मार्च शनिवार को विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संध्याकालीन आयोजित इस कार्यक्रम में वे अपनी पुलिस टीम की उपस्थिति में गांव में महिला कमाण्डो का गठन कर टीम को उनके कर्त्तव्य , आत्मरक्षा तकनीक एवं सुरक्षा विषयक मार्गदर्शन देंगे।‌ उल्लेखनीय है कि समाज में तेजी से बढ़ रहे नशे के चलन के कारण आजकल घरेलू अत्याचार की घटनायें भी अपनी चरम सीमा पर है , इसका सबसे ज्यादा असर हमारी भावी पीढ़ी पर पड़ रहा है। पुलिस लगातार इन मुद्दों को लेकर नशे पर नकेल कसने जागरुकता अभियान चला रही है। ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों , साइबर अपराध से बचाव , सामुदायिक पुलिसिंग , सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और नशा मुक्ति अभियान की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जायेगा। एसपी पाण्डेय द्वारा दिशानिर्देश देकर महिला कमांडो को अपने-अपने वार्ड और ग्राम में जागरूकता अभियान चलाकर कानून व्यवस्था मजबूत करने और नशामुक्ति के लिये सक्रिय और सशक्त बनाया जायेगा। इसके पश्चात पुलिस प्रशासन के पूर्ण सहयोग से महिला कमाण्डो गांव में गश्त कर अपराध रोकने व नशा मुक्ति अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now