नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेएसडब्ल्यू कंपनी गेट के बाहर से चोरी मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जेएसडब्ल्यू कंपनी गेट के बाहर से चोरी मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


By ACGN 7647981711, 9303948009

भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की बाइक जब्त कर आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड

रायगढ़ ACGN:- जिले के थाना भूपदेवपुर पुलिस ने जेएसडब्ल्यू कंपनी के गेट के बाहर पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुर्रूभाठा निवासी रामराज सिदार (57 वर्ष) ने 4 मार्च को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी 2026 को वह दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ड्यूटी करने जेएसडब्ल्यू कंपनी गया था। इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा फैशन प्लस क्रमांक CG-11 BA 0652 को कंपनी गेट के बाहर पार्किंग में हैंडल लॉक कर खड़ी की थी। रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ लगभग 40 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी और गवाहों से पूछताछ करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी बीच सूचना मिली कि चोरी की मोटरसाइकिल ग्राम कुर्रूभाठा क्षेत्र में देखी गई है।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग और उनकी टीम ने संदेही सुधांशु देहरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया और उसके मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की गई मोटरसाइकिल हीरो होंडा फैशन प्लस क्रमांक CG-11 BA 0652 (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आरोपी सुधांशु देहरी (29 वर्ष), पिता भूगीलाल देहरी, निवासी आमापाली थाना रेंगाली जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा), हाल मुकाम नहरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ से चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय नाग और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ तेजी से उभरता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now