नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग का जीपीएम जिले का दौरा, पुलिस व्यवस्था की ली समीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बिलासपुर रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग का जीपीएम जिले का दौरा, पुलिस व्यवस्था की ली समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ACGN:- बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने 6 मार्च 2026 को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


बैठक में आईजी ने लंबित अपराधों और मर्ग मामलों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी तरीके से साक्ष्य संकलन कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों को पीड़ितों की शिकायत स्वयं सुनकर समुचित वैधानिक कार्रवाई करने, गंभीर अपराधों की विवेचना स्वयं करने तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए सख्त हिदायत दी।


दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आईजी ने शाखा प्रभारियों को रिकॉर्ड का समुचित संधारण करने तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस कंट्रोल रूम के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।


आईजी राम गोपाल गर्ग ने थाना गौरेला का निरीक्षण करते हुए पुलिस स्टाफ को सशक्त एप के माध्यम से अधिक से अधिक वाहनों की जांच कर चोरी के वाहनों की तलाश करने, बीट प्रणाली को मजबूत बनाने और आवश्यक सूचनाएं संकलित करने के निर्देश दिए। साथ ही अनुभव क्यूआर कोड और त्रिनयन एप के अधिकाधिक उपयोग तथा साइबर प्रहरी व्हाट्सएप समूह के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।


उन्होंने साइबर सेल का निरीक्षण कर साइबर अपराधों के निराकरण के लिए नेटग्रिड, समन्वय पोर्टल और क्राइमैक पोर्टल के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम अमरपुर स्थित पुलिस रक्षित केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां रक्षित निरीक्षक को पुलिस बल और संसाधनों के बेहतर रखरखाव तथा पुलिस वाहनों के नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now