रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बजाया नगाड़ा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
ACGN:- रायपुर में आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। यह आयोजन रायपुर प्रेस क्लब द्वारा किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का पावन अवसर है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें गिले-शिकवे भुलाकर संबंधों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर प्रेस क्लब में पर्वों को मिल-जुलकर मनाने की गौरवशाली परंपरा रही है, जो सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का कार्य करती है। उन्होंने कामना की कि यह उत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए।

समारोह के दौरान प्रेस क्लब परिवार ने मुख्यमंत्री का मिर्ची की माला पहनाकर और त्रिशूलनुमा पिचकारी भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने होली विशेषांक ‘नानसेंस टाइम्स’ का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने बजाया नगाड़ा, झूम उठे पत्रकार


कार्यक्रम में उत्साह का माहौल उस समय चरम पर पहुंच गया जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं नगाड़ा बजाकर समारोह में जोश भर दिया। नगाड़े की थाप पर उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने तालियों से स्वागत किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों के बीच मुख्यमंत्री भी पत्रकार साथियों के साथ रंगों के उल्लास में सहभागी बने।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, सलाहकार आर कृष्णा दास, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पत्रकारगण उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






