सूरजपुर में सरगुजा संभागीय स्तर पर माता कर्मा जयंती कार्यक्रम संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
प्रदेश अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू ने एकजुटता और समाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया
ACGN:- सूरजपुर जिले में 02 मार्च 2026 को साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ निरेंद्र साहू जी के मार्गदर्शन में सरगुजा संभागीय स्तर पर माता कर्मा जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर सूरजपुर जिलाध्यक्ष राम लल्लू साहू, संरक्षक रामकृपाल साहू सहित सभी संभाग के जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और बड़ी संख्या में समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे

कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत और परिचय से हुई इसके पश्चात मंगल भवन में सभी उपस्थित समाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए डॉ निरेंद्र साहू ने कहा कि प्रदेश के सभी संभागों में माता कर्मा जयंती एवं अन्य प्रमुख समाजिक जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है ताकि समाज में समरसता और जागरूकता का संदेश पहुंचे उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और नशाखोरी के खिलाफ चेतावनी दी और सभी को अपने गांव-गांव में समाज के लिए जागरूकता फैलाने की प्रेरणा दी


कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण जिले के संरक्षक रामकृपाल साहू ने दिया और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बताई गई नीतियों की सराहना की

इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति कम रही वहीं कुछ पूर्व पदाधिकारीयों और तहसील अध्यक्षों की उपेक्षा ने भविष्य में सुधार की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए कार्यक्रम का संचालन राजेश साहू ने किया जबकि जिला अध्यक्ष राम लल्लू साहू ने उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर समाज के विभिन्न जिलों के प्रमुख पदाधिकारी जैसे कि सरगुजा के केके गुप्ता, जशपुर के सुरेंद्र गुप्ता, बलरामपुर के बंसीधर गुप्ता, कोरिया के जगदीश साहू, एमसी के मनमोहन साहू सहित बड़ी संख्या में समाजिक बंधु मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दी इस कार्यक्रम से समाज में एकजुटता और जागरूकता का संदेश फैलाने में सफलता मिली
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






