सीपत थाना में शांति समिति की बैठक, होली शांतिपूर्ण मनाने पर बनी सहमति
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
डीजे और मुखौटे पर पूर्ण प्रतिबंध, रात 10 बजे तक होलिका दहन के निर्देश
बिलासपुर ACGN:- आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सीपत में 1 मार्च 2026 को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार सीपत सोनू अग्रवाल ने की तथा थाना प्रभारी सीपत राजेश मिश्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम सरपंच, गणमान्य नागरिक और प्रेस व मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बनाई गई। तय किया गया कि सभी गांवों और मोहल्लों में होलिका दहन रात 10 बजे तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाएगा। हरे-भरे पेड़ों, निजी या सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग होली जलाने के लिए नहीं किया जाएगा तथा विद्युत खंभों और तारों के नीचे होली नहीं जलाई जाएगी।

माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मुखौटे पहनना भी प्रतिबंधित रहेगा। किसी पर जबरन रंग-गुलाल नहीं डाला जाएगा और कीचड़, ग्रीस, पेंट या अन्य हानिकारक पदार्थों का उपयोग नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने मोटर साइकिल पर तीन सवारी और शराब सेवन कर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्ट या सोशल मीडिया संदेश प्रसारित न करने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।
प्रशासन ने आम जनता से निर्देशों का पालन करने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि गुंडा, बदमाश एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






