नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली से पहले कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 97 वारंटियों को किया गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली से पहले कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 97 वारंटियों को किया गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 30 स्थायी वारंटी समेत फरार आरोपियों पर शिकंजा


कोरबा ACGN:- होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने विशेष सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए गए थे।


“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 01 मार्च 2026 को जिलेभर में एक साथ दबिश दी गई। इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे 67 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए, जिनमें 30 स्थायी वारंटी शामिल हैं। विभिन्न प्रकरणों में कुल 97 वारंटियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


पुलिस के अनुसार ये आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे। होली जैसे प्रमुख पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित घटना न हो और असामाजिक तत्व सक्रिय न हो सकें, इसके लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर मनाएं।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now