नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली से पहले अवैध शराब पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 117 लीटर महुआ शराब जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली से पहले अवैध शराब पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 117 लीटर महुआ शराब जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान में 10 आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

कोरबा ACGN:- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष सघन अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।


“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में दबिश और चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कच्ची महुआ शराब का अवैध रूप से भंडारण और बिक्री करने वाले 10 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने कुल 117.7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान अवैध शराब बेचकर हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिले में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।


कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now