होली पर्व को लेकर कोरबा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, सुरक्षित त्योहार की अपील
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
प्राकृतिक रंगों के उपयोग, कानून पालन और सतर्कता बरतने के निर्देश, 2 से 5 मार्च तक विशेष निगरानी
कोरबा ACGN:- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी पंपलेट जारी किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जारी इस एडवाइजरी के माध्यम से लोगों से जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर होली मनाने की अपील की गई है।

जारी दिशा-निर्देशों में नागरिकों से प्राकृतिक रंगों के उपयोग, किसी पर जबरदस्ती रंग न डालने, महिलाओं के प्रति शालीन व्यवहार रखने और पशु-पक्षियों पर रंग न डालने की समझाइश दी गई है। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने, तीन सवारी से बचने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और अफवाहों से दूर रहने की अपील भी की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 2, 3, 4 और 5 मार्च को जिले में विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आपात स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 9479193399 और डायल 112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई है।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से “सुरक्षित होली, जिम्मेदार होली” मनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






