शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता – एसएसपी विजय अग्रवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
By ACGN 7647 9817119303 948009
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – आज होलिका दहन एवं 04 मार्च को रंग गुलाल होली का पर्व मनाये जाने के दौरान जिला दुर्ग पुलिस द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध आदेशित किया गया है , जिसके तहत संपूर्ण जिले को दस अनुविभाग में विभाजित किया गया है। जिसमें शहरी क्षेत्र के लिये प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देषन में थाना दुर्ग , मोहननगर , पद्मनाभपुर/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में थाना पुलगांव , चौकी अंजोरा , नगपुरा , जेवरासिरसा/उप पुलिस अधीक्षक एसजेपीयू के निर्देशन में थाना भिलाईनगर , भिलाईभट्ठी , नेवई /नगर पुलिस अधीक्षक भिलाईनगर के निर्देशन में थाना सुपेला , वैशालीनगर , चौकी स्मृतिनगर/नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के निर्देशन में छावनी , खुर्सीपार , जामुल/ उप पुलिस अधीक्षक क्राईम के निर्देशन में थाना पुरानी भिलाई , कुम्हारी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन के निर्देशन में थाना पाटन , रानीतराई , जामगांव-आर , अमलेश्वर/ उप पुलिस अधीक्षक जिविषा के निर्देशन में थाना अण्डा , उतई , चौकी मचांदुर / पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा के निर्देशन में थाना धमधा , बोरी , चौकी लिटिया सेमरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक के निर्देशन में थाना नंदिनी की सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है। साथ ही पूरे जिले में होली पर्व के दौरान शराब पीकर वाहन चलाये जाने एवं हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही , दो पहिया वाहन पर तीन सवारी चलाने/बैठने वाले वाहनों की जप्ती की कार्यवाही , नबालिकों द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहन जप्ती की कार्यवाही , अवैध मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं जप्ती/कार्यवाही एवं अवैध हथियारों का परिवहन करने वाले व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं जप्ती कार्यवाही/चेकिंग के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में 25 महत्वपूर्ण स्थान में नाकाबंदी चेकिंग पाइंट लगाया गया है। इसके अतिरिक्त संपूर्ण जिले में पुलिस की 73 पेट्रोलिंग पार्टियों का निर्माण किया गया है , लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है। होली पर्व में शहर एवं नगर के अंदरूनी इलाकों , गलियों एवं बस्तियों में भी सतत् निगरानी रखने एवं सुरक्षा प्रबंध हेतु 30 बाज मोटरसाइकिल पार्टी का निर्माण किया गया है। बाज पार्टी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र की अंदरूनी गलियों , चौक चैराहों में भी लगातार बाइक पेट्रोलिंग का समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित की जावेगी।। जिले में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाए रखने एवं लगातार चेकिंग अभियान हेतु 139 महत्वपूर्ण स्थानों का चिन्हांकन कर फिक्स प्वाईंट के रूप में पुलिस बल लगाया गया है। इस दौरान संपूर्ण जिले में होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था एवं समुचित यातायात व्यवस्था हेतु लगभग 900 का पुलिस बल विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों में लगाया गया है। होली पर्व के पूर्व पुलिस बल द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चैकी में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई है , जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण , वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिक गण , सर्व समाज प्रमुखों , ग्राम सरपंच , कोटवार की उपस्थिति में होली पर्व में आपसी समन्वय स्थापित कर , सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनये रखने हेतु निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम में होली पर्व सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे सुरक्षा बल को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध बनाये रखने के संबंध में निर्देशित करते हुये ब्रीफिंग किया जावेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति , सद्भाव , आपसी सौहार्द बनाये रखते हुये कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है , दुर्ग पुलिस द्वारा आप सबसे अपील होली पर्व में शांति एवं सुरक्षा प्रबंध बनाये रखने हेतु पुलिस बल का सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को 112 या 9479192099 पर सूचित करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






