जिला अस्पताल में पहली बार हुआ हिप रिप्लेसमेंट, 45 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
कूल्हे की जटिल सर्जरी सफल, अब बड़े ऑपरेशन के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा
सूरजपुर ACGN:- जिला चिकित्सालय सूरजपुर ने चिकित्सा के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए पहली बार कूल्हे की हड्डी के प्रत्यारोपण यानी हिप रिप्लेसमेंट का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया है। 28 फरवरी 2026 को हुई इस सर्जरी के बाद अब जिले के मरीजों को इस तरह के बड़े इलाज के लिए बाहर के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार जमगहना निवासी 45 वर्षीय इंद्रजीत लंबे समय से कूल्हे के असहनीय दर्द से परेशान थे। हड्डी रोग विभाग में भर्ती होने के बाद जांच में सामने आया कि उनके कूल्हे की हड्डी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उसे बदलना ही एकमात्र विकल्प है।
सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सर्जरी की तैयारी के निर्देश दिए।

इसके बाद आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अजय साहू और डॉ. अमन गुप्ता ने अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के बल पर इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया टीम ने भी अहम भूमिका निभाई जिसमें डॉ. विकास भगत, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. संदीप भगत शामिल रहे। ओटी इंचार्ज नवीदा परवीन सहित पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्जरी को सफल बनाया।
सिविल सर्जन डॉ. अजय मरकाम ने कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अजय साहू ने बताया कि यह ऑपरेशन तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था लेकिन टीम वर्क के चलते इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों और पूरी ओटी टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें अब नई उम्मीद मिली है। इस सफल सर्जरी से साफ है कि जिला चिकित्सालय सूरजपुर अब उन्नत चिकित्सा सेवाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा अपने ही शहर में मिल रही है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






