उरगा थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
होली एवं रमजान पर्व को सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत होली एवं रमजान त्यौहार के मद्देनजर कोरबा पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं लखन पटले के नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई

इस बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि होली के रंगों और रमजान की इबादत के इस पावन अवसर पर आपसी भाईचारा, सौहार्द्र और कानून का सम्मान बनाए रखें। प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, जबरन किसी पर रंग न डालें, महिलाओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखें तथा शराब सेवन कर वाहन न चलाएं।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9479193399 या आपातकालीन सेवा 112 पर देने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान शांति भंग करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।बैठक के अंत में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मनाने का संकल्प लिया
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता वेबपोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






