नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में अधीक्षण अभियंता सहित चार कर्मियों को भावभीनी विदाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में अधीक्षण अभियंता सहित चार कर्मियों को भावभीनी विदाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दीर्घ सेवा के बाद सम्मान समारोह में स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण पत्र भेंट
कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम से फरवरी माह में अधीक्षण अभियंता आनंद स्वरूप ओझा, कनिष्ठ पर्यवेक्षक राकेश नितिन सिंह, गोवर्धन रावत और घनश्याम साहू सेवानिवृत्त हो गए। लंबे समय तक सेवाएं देने वाले इन अधिकारी और कर्मचारियों को पावर कंपनी परिवार की ओर से श्रम कल्याण केंद्र जूनियर क्लब में आयोजित समारोह में भावपूर्ण विदाई दी गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अभियंता एचके सिंह ने की। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान से संस्थान को मजबूती मिली है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता के हाथों स्मृतिचिह्न और सेवा प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता आरके पांडे, केएनबी राव, पीके जोशी, एके शाह, एससी पाठक, एसके नायर, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त साथियों को स्वस्थ और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने 36 से 43 वर्षों के अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकाल की यादें ताजा कीं। कार्यक्रम का संचालन कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर ने किया और कर्मचारियों के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और परिजन मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 28 फरवरी एचटीपीएस 01 – सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ मुख्य अभियंता एचके सिंह एवं अधिकारीगण

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now