नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बिलासपुर ACGN:- थाना रतनपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 फरवरी 2026 को ग्राम मरहीकॉपा थाना कोटा निवासी एक व्यक्ति ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता अपनी मौसी के घर ग्राम सेमरा आई हुई थी। इसी दौरान वह किराना दुकान से सामान लेने गई थी। दुकान से वापस लौटते समय ग्राम सेमरा निवासी अनुराग जायसवाल (20 वर्ष) ने उससे मोबाइल नंबर मांगा।
पीड़िता द्वारा मोबाइल नंबर देने से मना करने पर आरोपी ने कथित रूप से जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार था। पुलिस को उसके वापस आने की सूचना मिलने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह तथा आरक्षक बिजेंद्र रात्रे की विशेष भूमिका रही।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






