नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले 2 युवक गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले 2 युवक गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिलासपुर ACGN:- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 27 फरवरी 2026 को उस्लापुर ओवर ब्रिज के नीचे यश छाबड़ा नामक युवक लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा था। वहीं राहुल पुरी गोस्वामी मिनीमाता नगर स्थित साईं मंदिर के पास आने-जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर भयभीत कर रहा था।
दोनों आरोपियों—
यश छाबड़ा (25 वर्ष), निवासी महामाया पार्क मंगला, थाना सिविल लाइन
राहुल पुरी गोस्वामी (25 वर्ष), निवासी मिनीमाता नगर, थाना सिविल लाइन
के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सरप्राइज चेकिंग में 11 असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
इसी दिन सरप्राइज चेकिंग के दौरान कुदुदंड, उस्लापुर और चाटापारा क्षेत्र में अशांति फैलाने की आशंका पर 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


कार्रवाई के दायरे में आए व्यक्तियों में दीपक सूर्यवंशी, राज सूर्यवंशी, राजेश सूर्यवंशी, मोहम्मद हसन, सोमेश सारथी, मोहम्मद कमाल, आशिष सोनी, डेनिश भार्गव, शिब्बु केंवट, आदित्य लहरे एवं मुलायम यादव शामिल हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now