ऑपरेशन तलाश: हत्या और मारपीट के फरार आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
खरसिया और कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी, राजीव यादव और आयुष यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
ACGN:- रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के “ऑपरेशन तलाश” के तहत पुलिस ने लगातार फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी रखी। खरसिया पुलिस ने मौहापाली मर्डर के आरोपी कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी को उसके गांव के तालाब के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। यह हत्या 16 फरवरी 2026 को हुई थी, जब मृतक शिव प्रसाद पटेल को मारपीट कर पेट्रोल डालकर आग लगाई गई थी। आरोपी ने घटना की पुष्टि की और पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक की मोटरसाइकिल और घटना में उपयोग हुई सामग्री जब्त की।
कोतवाली पुलिस ने धांगरडीपा क्षेत्र में दो मारपीट के फरार आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू और आयुष यादव को गिरफ्तार किया। 22-23 फरवरी की दरम्यानी रात विवाह कार्यक्रम में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने डीजे संचालक और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:

कृष्णा उर्फ गंगाराम सोनवानी पिता छोटकू सोनवानी, उम्र 28 वर्ष, मौहापाली भांटापारा
राजीव यादव उर्फ राजू पिता गिरधारी यादव, उम्र 21 वर्ष, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, वर्तमान पता लक्ष्मीपुर
आयुष यादव पिता रमेश यादव, उम्र 19 वर्ष, बैकुंठपुर राम मंदिर गली
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:
“गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए फरार और आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






