नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईजी रामगोपाल गर्ग ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान दिये कई अतिआवश्यक निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आईजी रामगोपाल गर्ग ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान दिये कई अतिआवश्यक निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

मुंगेली – पुलिस महानिरीक्षक‌ बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग (भापुसे.) के दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण हेतु जिला मुंगेली पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भापुसे.) द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।‌ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा , अपराध नियंत्रण की स्थिति का मूल्यांकन एवं पुलिस कार्यप्रणाली में गुणवत्ता संवर्धन रहा। जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी , उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह एवं रक्षित निरीक्षक , समस्त थाना/चौकी प्रभारी , पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।  निरीक्षण के प्रथम दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान अन्य कार्यालयीन अभिलेखों व रिकार्ड का अवलोकन कर रिकार्ड दुरूस्थ रखने निर्देश दिये गये। इसके उपरांत थाना लोरमी , थाना चिल्फी एवं थाना फास्टरपुर का क्रमशः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीट सिस्टम के माध्यम से पारदर्शिता , जवाबदेही , तकनीकी दक्षता एवं जन-संपर्क को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुये कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश प्रदान किये गये। इस दौरान लंबित अपराध विवेचना का निराकरण व उत्कृष्ठ विवेचना कर ई-साक्ष्य संकलित कर प्रकरण न्यायालय चालान समयावधि मे पेश कर अपराधियों को सजा दिलाने तथा लंबित मर्ग , लंबित शिकायत लोकल/सदरी का त्वरित निराकरण करने , गुण्डा/निगरानी बदमाश की सतत चेकिंग कर चेकिंगकर्ता अधिकारी के द्वारा नामजद गुण्डा/निगरानी को रोजनामचा एवं तख्ती मे इन्द्राज करने , लंबित मुलाहिजा का निराकरण एवं सीसीटीएनएस योजनांतर्गत ऑनलाइन प्रकरण के सभी प्रपत्रों का एन्ट्री , चरित्र सत्यापन व गुम हुये व्यक्ति को सीसीटीएनएस के माध्यम से पहचान कर बरामदगी करने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया और पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा मुंगेली विश्रामगृह मे रात्रि मुकाम कर रात्रि गश्त एवं शहर की प्रभावी गश्त प्रणाली के संबंध मे दिशा निर्देश दिया गया। इसी कड़ी में निरीक्षण के द्वितीय दिवस प्रातः रक्षित केंद्र मुंगेली में परेड निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों के वर्दी टर्नआउट , अनुशासन , शारीरिक सुदृढ़ता एवं ड्रिल का अवलोकन किया गया। उत्कृष्ट टर्नआउट एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से उत्साहवर्धन किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान मुंगेली जिले के सभी थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात रक्षित केन्द्र मे नवनिर्मित तीन शस्त्रागार भवन का लोकार्पण किया गया और मीटिंग हाल मे दरबार लगाकर अधिकारी -कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्यायें सुनी गईं तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही अभिलेखों/दस्तावेजों का परीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिये गये , यातायात व्यवस्था सुधार करने के दिये हिदायत , लापरवाही पाये जाने पर होगी सख्त कार्यवाही। सशक्त एप से सभी पुलिसवालों को वाहन चेकिंग पर बल दिया गया और किसी भी स्तर के पुलिस अधिकारी द्वारा चोरी के बाइक बरामदगी करने पर  ईनाम देने की घोषणा की गई।‌ पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने निर्देश दिया कि सभी थानों मे बेहतर पुलिसिंग एवं आसूचना संकलन के लिये बीट प्रणाली को सुदृण किया जाये , प्रत्येक आरक्षक को तीन से चार गावों का दायित्व देकर ग्रामीणों के समस्याओं को हल किया जायें एवं प्रत्येक बीट के वॉट्सअप ग्रुप बनाकर जनप्रतिनिधि , पुलिस मित्र , शासकीय कर्मचारियों आदि को जोड़कर सायबर प्रहरी कार्यक्रम के माध्यम से सायबर जागरूकता अभियान के तरीकों से अवगत कराया जायें जिससे अपराध घटित होने से पुर्व ही रोका जा सकेेे। पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा ‘अनुभव क्युआर कोड ‘ के माध्यम से पुलिस थाना की कार्यप्रणाली से अवगत होने के संबंध मे क्युआर कोड की विशेषता बताया गया एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने हेतु उक्त अनुभव क्यु आर कोड की महती भुमिका होने की बात कही गई।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया –

अभिलेखों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण ,‌ गंभीर अपराधों एवं मर्ग प्रकरणों का त्वरित निराकरण , लंबित शिकायतों में शीघ्र कार्यवाही , सीसीटीएनएस प्रणाली का प्रभावी एवं नियमित उपयोग , डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान और आम नागरिकों के साथ संवेदनशील / सौहार्दपूर्ण एवं जवाबदेह व्यवहार।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now