नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दलदल में फंसी गौमाता का हुआ सफल रेस्क्यू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दलदल में फंसी गौमाता का हुआ सफल रेस्क्यू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

चाम्पा – कोसा , कांसा एवं कंचन की नगरी और मां समलेश्वरी की पावन धरा चाम्पा में आज सुबह नरेन्द्र देवांगन द्वारा नंद कुमार देवांगन को हसदेव नदी के बीचो बीच में दलदल में एक गौमाता के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना प्रयास सेवा संस्थान चांपा के टीम को मिली। सूचना मिलते ही प्रयास सेवा संस्थान चांपा की टीम ने गौमाता को निकालने के लिये एक टीम तैयार किया और मौके पर पहुंचकर उस टीम ने रेस्क्यू कर गौमाता को सफलता पूर्वक बाहर निकाला। लम्बे समय से दलदल में फंसे होने के और वहां से निकलने के प्रयास में थकी होने के कारण गौ सेवकों द्वारा मौके पर ही गौमाता का प्राथमिक उपचार भी किया गया। अतिशीघ्र उचित उपचार मिलने से गौमाता स्वस्थ महसूस की और पुन: स्वच्छंद रूप से चरते हुये वहां से निकल गई। गौमाता को दलदल से निकालने एवं उपचार करने वाले टीम में नंद कुमार देवांगन , युवराज सिंह कंवर , नरेंद्र देवांगन , नमन कामदार , वैभव शर्मा , शुभनाथ देवांगन एवं आस-पास के गोभक्त विशेष रूप से उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि चाम्पा में गठित प्रयास सेवा संस्थान विगत दस वर्षों से गौमाता की सेवा कर रही है , जो प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now