नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला पंचायत की बैठक में योजनाओं की गहन समीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला पंचायत की बैठक में योजनाओं की गहन समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर
सूरजपुर ACGN:- जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में 27 फरवरी 2026 को सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा ने की, जबकि उपाध्यक्ष रेखा राजलाल रजवाड़े भी उपस्थित रहीं।
बैठक में अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे और आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि योजनाएं कागजों में नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर प्रभावी दिखनी चाहिए।


बैठक के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, वन, जल संसाधन, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य, पशुधन विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण, सेतु मंडल, आदिवासी विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, विद्युत, क्रेडा, कृषि, उद्यान, मनरेगा, शिक्षा, खाद्य तथा अन्य विभागों की योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की गई। स्वीकृत और लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली गई।
ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था, सोलर आधारित जल प्रदाय योजना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों पर विशेष चर्चा हुई। जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान सिंचाई योजनाओं, जलाशयों की स्थिति और चेक डैम निर्माण की आवश्यकता पर विचार किया गया।


शिक्षा विभाग की समीक्षा में विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता, पीएम श्री स्कूल और आत्मानंद विद्यालयों की स्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता तथा निर्माणाधीन भवनों को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग ने धान, मोटे अनाज, दलहन और तिलहन की पैदावार के साथ उर्वरक एवं बीज वितरण की व्यवस्था की जानकारी दी।
पशुधन विभाग द्वारा कुकुट, सुकर और बकरा वितरण योजना सहित डेयरी विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। मोबाइल वेटनरी यूनिट और किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग को जनस्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
उद्यानिकी विभाग ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन की प्रगति बताई, जबकि आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत एकलव्य आदर्श विद्यालय, छात्रावासों की स्थिति, छात्रवृत्ति योजनाओं और वन अधिकार पट्टा वितरण की समीक्षा की गई।
मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान की स्थिति और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। मत्स्य विभाग से बीज वितरण और सब्सिडी योजनाओं की जानकारी ली गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ, सभी सदस्य और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now