नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “संकल्प बजट” को किसान कांग्रेस ने बताया कॉर्पोरेट झुकाव वाला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“संकल्प बजट” को किसान कांग्रेस ने बताया कॉर्पोरेट झुकाव वाला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

जिलाध्यक्ष सचेन्द्र पाठक ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि मद में कटौती पर उठाए सवाल

सूरजपुर ACGN:- 25 फरवरी 2026 को सूरजपुर में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचेन्द्र पाठक ने राज्य सरकार के प्रस्तुत “संकल्प बजट” पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट कॉर्पोरेट लूट के आगे नतमस्तक होने जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनकल्याणकारी मदों की उपेक्षा कर उद्योग विभाग का बजट तीन गुना बढ़ाया गया है, जबकि कुल बजट में लगभग 15 प्रतिशत की कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए मात्र 68 किलोमीटर नहर का प्रावधान किया गया है और बीते दो वर्षों में प्रदेश में सिंचाई रकबा 2.5 प्रतिशत घटा है, जो किसानों के हित में नहीं है।
पाठक ने कहा कि दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम और जांजगीर-चांपा के मेडिकल कॉलेज पूर्ववर्ती सरकार की देन हैं तथा कुनकुरी मेडिकल कॉलेज और रायपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का प्रावधान भी पहले ही किया जा चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल पुरानी योजनाओं का श्रेय ले रही है। उन्होंने सड़कों की बदहाल स्थिति, अधूरी रेल परियोजनाओं और निरस्त हाईवे योजनाओं पर भी सवाल उठाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेट्रो परियोजना की घोषणा के बाद भी प्रगति नहीं हुई और अब फिर सर्वे की बात की जा रही है। जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट विकास के लिए घोषित राशि को उन्होंने अपर्याप्त बताया। नालंदा लाइब्रेरी की घोषणाओं पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय वास्तविक व्यय बजट अनुमान से अधिक होता था, जबकि वर्तमान सरकार अपने ही लक्ष्य से कम खर्च कर रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कटौती की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now