हरिदाखंडी विद्यालय में सालाना उत्सव धूमधाम से संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बरहामपुर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ओवीईपी गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बरहामपुर ACGN:- बरहामपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अंतर्गत आने वाले हरिदाखंडी स्कूल ब्लॉक 1 में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एवीआई उ जगन्नाथ भुयान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक जयसेन प्रधान, सीआरसीसी यू भारती, रघुनाथपुर हाई स्कूल की प्रिंसिपल पी श्यामला देवी तथा युवा समाजसेवी व पत्रकार अनिल कुमार चौधरी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुजाता पाढि ने की और आरती रानी नायक ने विद्यालय की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन प्रोग्राम के तहत आयोजित गतिविधियों में छात्रों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया, जिसमें बच्चों की प्रस्तुति ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक पारिजात चौधरी, विस्मिता कर, पद्मालय पात्रा, आयुशा पति, प्रवीणा प्रधान, सुभाषमिता पाढि, बनजा पटनायक, रंजीत कुमार दाश, सुमित्रा बल्लभभाई, सस्मिता पांडा, श्रीकांत जेना सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय की शैक्षणिक सक्रियता को उजागर किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






