नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प है बजट: स्वाती संत सिंह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतिम पंक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प है बजट: स्वाती संत सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार हुआ बजट, गांवों में मूलभूत सुविधाएं होंगी मजबूत

सूरजपुर ACGN:- 25 फरवरी 2026 को सूरजपुर जनपद अध्यक्ष स्वाती संत सिंह ने प्रदेश सरकार के बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग महिला, किसान, युवा, मजदूर और गरीब को साथ लेकर चलने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न योजना से लेकर महतारी सदन, मेडिकल कॉलेज से लेकर उद्योग और सड़क विकास तक हर क्षेत्र में मजबूत प्रावधान किए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं बल्कि ठोस क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि जल संसाधन, सड़क, आवास और खाद्यान्न जैसी योजनाओं में बड़े प्रावधान से गांवों में मूलभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी। महतारी सदनों के निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को एक सशक्त मंच मिलेगा और सामाजिक समरसता को भी बल मिलेगा। स्वाती संत सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की ठोस आधारशिला है और वास्तव में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प है, जिससे प्रदेश में विश्वास और सकारात्मक माहौल और मजबूत होगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now